जगदलपुर में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण कार्यशाला 16 अक्टूबर को

WhatsApp Channel Join Now
जगदलपुर में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण कार्यशाला 16 अक्टूबर को


जगदलपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से एक विशेष श्विद्युत उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम आगामी शुक्रवार 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक कुम्हरावण्ड स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर के ऑडिटोरियम में संपन्न होगा। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम जगदलपुर के संयोजन में आयोजित हो रहे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760867 Articles

Share this story