वार्ड-वार 31 जुलाई तक लगेंगे बिजली शिकायत निवारण और पीएम सूर्यघर योजना के शिविर

WhatsApp Channel Join Now
वार्ड-वार 31 जुलाई तक लगेंगे बिजली शिकायत निवारण और पीएम सूर्यघर योजना के शिविर


धमतरी, 15 जुलाई (हि.स.)। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए विद्युत विभाग द्वारा 31 जुलाई तक शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 15 जुलाई से हो गई है।

इन शिविरों में बिजली बिल की त्रुटि, गलत रीडिंग, अधिक बिल, नाम संशोधन, बकाया राशि, किस्त सुविधा, नए कनेक्शन तथा अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर रूफटाप संयंत्र, सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज और आर्थिक लाभों की जानकारी देकर इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन में सहायता भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को हटकेशर बाजार पारा, 17 जुलाई को पावर हाउस बठेना, 20 जुलाई को नंदी चौक कोष्टापारा, 22 जुलाई को सत्संग भवन गोकुलपुर, 24 जुलाई को सामुदायिक भवन, 27 जुलाई को रंगमंच जोधापुर, 29 जुलाई को गुजराती भवन बनियापारा तथा 31 जुलाई को रंगमंच नयापारा में शिविर लगाए जाएंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल की प्रति, उपभोक्ता क्रमांक और आवश्यक दस्तावेज साथ लाकर इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story