सहकारी समिति का निर्वाचन कार्यक्रम जारी

WhatsApp Channel Join Now

बिलासपुर 12 अगस्त (हि.स.)। आदर्श वैली आवासीय सहकारी समिति मर्यादित बोदरी का निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार संचालक मंडलों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 18 अगस्त को नामांकन पत्र प्राप्त किये जाएंगे। 25 अगस्त को आमसभा आहूत कर निर्वाचन हेतु मतदान एवं मतगणना और 2 सितंबर को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story