सरगीपाल में जुआ खेल रहे आठ जुआरी गिरफ्तार
जगदलपुर, 10 सितंबर (हि.स.)। जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने गुरुवार काे सरगीपाल में जुआ खेल रहे आठ जुआरियाें काे गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के कब्जे से तास के 52 पत्ते, नगदी रकम 2760 रूपये, 07 टच स्क्रीन मोबाइल, 02 मोटरसाइकिल जब्त किया है।
पुलिस काे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सरगीपाल नीलगिरि प्लांट के पास कुछ लोग तास के 52 पत्ते में रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीकी तथा कार्रवाई हेतु मुखबिर के बताये स्थान में जाकर रेड कार्रवाई करने पर 08 व्यक्ति पदलाम बघेल, सुकराम नाग, सामसेन बघेल, लछीन नाग, सुंदर बघेल, सहदेव बघेल, लोकनाथ कश्यप सभी निवासी ग्राम सरगीपाल एवं परमेश्वर जोशी निवासी ग्राम बिलोरी के कब्जे से तास के 52 पत्ते, नगदी रकम 2760 रूपये, 07 टच स्क्रीन मोबाइल, 02 मोटरसाइकिल आरोपिताें के कब्जे से जब्त किया गया।
आरोपिताें का यह कृत्य अपराध धारा छग. जुआ प्रतिसेध अधिनियम 2005 की धारा 3(2) का होना पाये जाने से उक्त आरोपितों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 3(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, सउनि दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, आरक्षक बामन सेन, दीपक मिंज, ब्लैक पैन्थर टीम का याेगदान रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

