ईद-उल-फितर पर जय सिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
Mar 20, 2026, 18:55 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
कोरबा, 20 मार्च (हि. स.)। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर कोरबा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि, ईद-उल-फितर मुसलमान भाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो पवित्र रमजान महीने के समापन का प्रतीक है। यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि ईद के इस मुबारक दिन पर सभी के सपने पूरे हों और यह दिन हर किसी के जीवन में प्रेम, हंसी और खुशियों के सुनहरे रंग लेकर आए।
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

