ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की माैत
दुर्ग 19 मार्च (हि.स.)। रायपुर-दुर्ग रोड पर स्थित कुम्हारी में बुधवार की देर रात रायपुर से अपने घर दुर्ग लौट रहे 37 वर्षीय शुभम गुप्ता की एक ट्रेलर की चपेट में आने से माैत हाे गई। हादसे की सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
कुम्हारी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुभम किसी निजी कार्य से राजधानी रायपुर आए थे और बीती देर रात स्कूटी से वापस लौट रहे थे, तभी कुम्हारी थाना क्षेत्र के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कूटी काफी देर तक ट्रेलर के नीचे फंसी रही, जिसे माैके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल कुम्हारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

