नशामुक्त भारत अभियान -2026 के तहत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
नशामुक्त भारत अभियान -2026 के तहत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित


कोरबा 28 जुलाई (हि. स.)। जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।

इस कड़ी में ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ के अंतर्गत 28 जुलाई को नशामुक्त भारत अभियान-2026 ”युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण“ थीम पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आशुतोष पाण्डेय (आईएएस) आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा उपस्थित थे।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए ”युवा शक्ति“ का महत्व बताया तथा युवाओं की ऊर्जा को देश और राष्ट्र के विकास में लगाते हुए स्वयं का भविष्य संवर्धन करने के लिए प्रेरित किए। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र के उन्नति के लिए सर्वोपरि बताया।

जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन सत्र में युवाओं को सम्बोधित करते हुए ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने जिले में संचालित किए जा रहे ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ के राष्ट्रीय महत्व तथा उद्देश्यों के बारें में विस्तार से बताया।

जिला नोडल अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि, जिले के शहरी- ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं, युवाओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को एक नया आयाम देने के लिए उन्हें ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ का सशक्त प्लेटफार्म प्रदान किया जा रहा हैं। जहां युवा, छात्र-छात्राएं नशे के दुष्परिणाम को समझ कर, नशे से दूर रहकर ”नशा मुक्त भारत“ के नव निर्माण के लिए अपनी सकारात्मक ऊर्जा को लगा रहें हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रतीक चतुर्वेदी नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने कैरियर को संवारने के लिए प्रेरित किये। उन्होंने ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ की सराहना करते हुए पुलिस का पूर्ण सहयोग देने की बात कहीं।

इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

उद्घाटन सत्र में जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए ”नशामुक्त प्रतिज्ञा“ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी ईशा गौतम ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए माय भारत युवा कार्यक्रम से जुड़ने के लिए कहा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बजरंग अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा कोरबा, गोपाल अग्रवाल अध्यक्ष शिक्षण समिति श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा, दीपक अग्रवाल सचिव शिक्षण समिति श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा, छेदीलाल अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष शिक्षण समिति श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा,श्री विक्रम अग्रवाल अध्यक्ष शिक्षण समिति श्रीअग्रसेन विद्यालय कोरबा,डॉ मनोज कुमार झा प्राचार्य श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा उपस्थित थे।

जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा सभी विधाओं में प्रतिभागियों तथा विजेता रहें छात्र-छात्राओं, युवाओं को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो भेंट कर पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह एवं जिला युवा अधिकारी ईशा गौतम ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सभी विधाओं में चयनित हुए प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story