बैलाडीला ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर ऑल इंडिया स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन

WhatsApp Channel Join Now
बैलाडीला ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर ऑल इंडिया स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन


दंतेवाड़ा, 12 नवंबर (हि.स.)। जिले के बैलाडीला ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर आज गुरुवार काे दंतेवाड़ा जिले के समस्त चालकाें ने ‘ऑल इंडिया स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन’ के तहत शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। हड़ताल के पहले दिन ही जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप हो गया।

फोर व्हीलर से लेकर बस और ट्रक के पहिए थमने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। सबसे ज्यादा परेशानी बसें बंद होने से मुसाफिरों को हुई, जो इधर-उधर भटकते नजर आए। कई जगह लोडिंग कार्य भी ठप रहा।

चालकाें की मुख्य मांगें

ड्राइवर आयोग का गठन – देशभर के ड्राइवरों के हितों के लिए अलग से राष्ट्रीय ड्राइवर आयोग बनाया जाए।

ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड – हर राज्य में ड्राइवर कल्याण बोर्ड बने, जिससे ड्राइवरों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

ड्राइवर सुरक्षा कानून – सड़क पर मारपीट, मॉब लिंचिंग और दुर्घटना के बाद ड्राइवरों पर हमले से सुरक्षा के लिए सख्त कानून बने।

बीमा और पेंशन – सभी ड्राइवरों का 10 लाख तक का बीमा, दुर्घटना बीमा और बुढ़ापे के लिए पेंशन की व्यवस्था हो।

न्यूनतम वेतन और सुविधाएं – ड्राइवरों के लिए निश्चित न्यूनतम वेतन, 8 घंटे ड्यूटी, विश्राम गृह और पार्किंग सुविधा तय हो।

हिट एंड रन कानून में राहत – नए हिट एंड रन कानून में ड्राइवरों को राहत दी जाए, निर्दोष ड्राइवर को सजा न मिले।

लाइसेंस और चालान में सरलीकरण – फर्जी चालान और अनावश्यक परेशानी पर रोक लगे।

चालकाें का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं देती, आंदोलन जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776091 Articles

Share this story