डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री काे साैंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री काे साैंपा ज्ञापन


जगदलपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इंटर्न एवं पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर लगातार 12 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बस्तर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से इंटर्न डॉक्टरों ने रविवार काे मुलाकात कर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चिकित्सको की परेशानियों को समझते हुए कहा कि बहुत कम है, इस मामले को लेकर जल्द ही सीएम से मिलकर इसके लिए कोई निर्णायक फैसला लिया जाएगा।

विदित हाे कि इंटर्न डॉक्टर 12 दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जिसमें इंटर्न का कहना है कि इंटर्न और पीजी डॉक्टरों का शोषण बंद किया जाए। छत्तीसगढ़ में पीजी स्टाइपेंड 67 हजार 5 सौ है जो सबसे कम है। जबकि छत्तीसगढ़ में इंटर्न को 15 हजार 900 है। इंटर्न और पीजी के स्टाइपेंड में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है। इंटर्न चिकित्सकों ने अपने मांग को लेकर अलग अलग तरीके से विरोध कर चुके है। जिसमे काली पट्टी से लेकर, स्लोगन, बाइक रैली, नुक्कड़ से लेकर कलेक्टर तक को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जता चुके है, इसके अलावा माँ दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर में पत्र लिखकर मांग पूरी करने की अर्जी भी लगाए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story