जांजगीर चांपा: जिपं सीईओ ने 15 मार्च तक मनरेगा कार्य, जून तक पीएम आवास पूर्ण करने के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर चांपा: जिपं सीईओ ने 15 मार्च तक मनरेगा कार्य, जून तक पीएम आवास पूर्ण करने के दिए निर्देश


नवागढ़ जनपद में पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

जांजगीर-चांपा 20 फरवरी (हि.स.)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने शुक्रवार को जनपद पंचायत नवागढ़ में आयोजित विस्तृत समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में जनपद सीईओ, सहायक अभियंता, कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों की उपस्थित थे।

बैठक में जिला सीईओ ने कहा कि मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर, अर्थात 15 मार्च तक समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाने, मजदूरों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने तथा कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यस्थलों पर नियमित निरीक्षण और प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवासों में हितग्राहियों को 90 दिवस की मजदूरी सुनिश्चित करने तथा निर्माणाधीन आवासों को जून माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया। जिला सीईओ ने कहा कि आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

बैठक में जल संचय एवं जनभागीदारी से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी विशेष चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्यों की समय पर पोर्टल एंट्री सुनिश्चित की जाए और युक्तधारा पोर्टल में योजनाओं की कार्ययोजना नियमित अपलोड करना सुनिश्चित करने कहा। इसके अलावा निजी डबरी प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ तैयार कर शीघ्र स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जल संरक्षण के कार्यों को गति मिल सके। जिला सीईओ श्री रावटे ने अधिकारियों-कर्मचारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा प्रगति में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story