कांकेर में जिलास्तरीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को

WhatsApp Channel Join Now
कांकेर में जिलास्तरीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को


कांकेर, 28 अगस्त (हि.स.)। जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को खेल एवं युवा कल्याण विभाग कांकेर द्वारा खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा।

उक्त आयोजन में जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं जिला मुख्यालय के स्कूलों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिला खेल अधिकारी टीकाराम देवांगन ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में हॉकी प्रतियोगिता तथा मिनी स्टेडियम कांकेर के खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 02 बजे से किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से अधीनस्थ विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story