जिला चिकित्सालय में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर 23 अक्टूबर को

WhatsApp Channel Join Now

बलौदाबाजार, 21 अक्टूबर (हि. स.)। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 23 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में चिरायु दल द्वारा चिन्हांकित किए गए जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

एमएमआई नारायणा अस्पताल रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के सहयोग से बच्चों की स्वास्थ्य जाँच एवं आवश्यक उपचार संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

इस शिविर का उद्देश्य चिरायु कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि बच्चों को समय पर उचित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ राजेश अवस्थी ने संबंधित अधिकारियों एवं चिरायु दल को शिविर के सफल आयोजन के लिए आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764601 Articles

Share this story