भीषण गर्मी में राहत: कोरबा में शीतल शरबत वितरण का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
भीषण गर्मी में राहत: कोरबा में शीतल शरबत वितरण का शुभारंभ


कोरबा, 24 अप्रैल (हि. स.)। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर घंटाघर चौक स्थित तुलसी कलेक्शन के पास आज शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया।

इस पहल का उद्देश्य तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को राहत प्रदान करना है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की। मंत्री देवांगन ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में ऐसे जनसेवा कार्य समाज के लिए बेहद आवश्यक हैं और सभी को इसमें आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेम पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ राजीव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, दिलेंद्र यादव, भागवत विश्वकर्मा, अंजना सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्षद, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सहभागिता का अच्छा उदाहरण देखने को मिला, जहां आमजन और जनप्रतिनिधि एक साथ मिलकर सेवा कार्य में सहभागी बने। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इस पहल को सफल बनाया।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story