परेशान युवक ने स्वयं का काटा गला, बचाने आई पत्नी पर ब्लेड से किया हमला

WhatsApp Channel Join Now
परेशान युवक ने स्वयं का काटा गला, बचाने आई पत्नी पर ब्लेड से किया हमला


जगदलपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। जिले के दरभा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कमानार में एक मानसिक रूप से परेशान युवक ने गुरूवार को ब्लेड से अपना गला काट लिया। जब उसकी पत्नी उसे बचाने आई, तो युवक ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। महिला की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए मेकाॅज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कमानार निवासी 35 वर्षीय विषम नाग खेती-किसानी के साथ राजमिस्त्री का काम भी करता है। विगत एक माह से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी। इस मानसिक परेशानी के चलते वह काफी परेशान चल रहा था। विषम नाग ने घर में रखे ब्लेड से अपने गले को काटने का प्रयास किया। उसी समय उसकी पत्नी फगनी ने यह देख लिया। फगनी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ पड़ी। पति विषम ने अपनी मानसिक स्थिति के कारण पत्नी पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। उसने पत्नी फगनी के गले में ब्लेड से वार किया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोस‍ियों ने दोनों को मेकॉज अस्‍पताल ले गए, जहां उपचार जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story