सूरजपुर : 14 जुलाई को होगी दिशा समिति की बैठक, सांसद चिंतामणि महाराज करेंगे अध्यक्षता
Jul 13, 2026, 21:02 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सूरजपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। सूरजपुर जिले में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए आज सोमवार जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी (दिशा) समिति की बैठक 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
बैठक जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज करेंगे, जिसमें केंद्र और राज्य शासन की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

