बलरामपुर : दिशा समिति और डीएमएफ शासी परिषद की बैठक 30 जून को

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 25 जून (हि.स.)। जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) तथा जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) की शासी परिषद की बैठक 30 जून को आयोजित की जाएगी।

बैठक 30 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज करेंगे। इस दौरान केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों तथा डीएमएफ मद से संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा किए जाने की संभावना है।

जिला प्रशासन द्वारा समिति के सभी सदस्यों को बैठक की सूचना प्रेषित कर दी गई है। कलेक्टर ने समिति के सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story