बस्तर के सखी वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षा गार्ड पदों पर सीधी भर्ती 18 नवंबर को

WhatsApp Channel Join Now
बस्तर के सखी वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षा गार्ड पदों पर सीधी भर्ती 18 नवंबर को


जगदलपुर, 06 नवंबर (हि.स.)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभाग के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाता के रूप में सुरक्षा गार्ड-नाइट गार्ड (महिला) के दो रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वीं पास रखी गई है, तथा चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 11,360 रुपये (लेवल-1) का एकमुश्त मानदेय प्रदान किया जाएगा। इच्छुक और योग्य महिला अभ्यर्थी बुधवार 18 नवंबर को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में सीधे सम्मिलित हो सकती हैं।

अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ-साथ उनकी एक सेट स्व-प्रमाणित छायाप्रति लाना अनिवार्य है। भर्ती नियम, शर्ते एवं विस्तृत दिशा-निर्देश कार्यालय के सूचना पटल अथवा बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट bastar.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773259 Articles

Share this story