धमतरी के मुजगहन  में चाकूबाजी, पूर्व सरपंच के बेटे की मौत, साथी गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
धमतरी के मुजगहन  में चाकूबाजी, पूर्व सरपंच के बेटे की मौत, साथी गंभीर


धमतरी के मुजगहन  में चाकूबाजी, पूर्व सरपंच के बेटे की मौत, साथी गंभीर


धमतरी के मुजगहन  में चाकूबाजी, पूर्व सरपंच के बेटे की मौत, साथी गंभीर


धमतरी, 22 अक्टूबर (हि.स.)। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन के पास बुधवार रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मुजगहन निवासी दीपांशु साहू उर्फ दीप साहू के रूप में हुई है। हमले में घायल विक्की साहू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान दीपांशु ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक दीपांशु साहू ग्राम मुजगहन के पूर्व सरपंच चंद्रशेखर साहू का पुत्र था। अर्जुनी थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने आज गुरूवार काे बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है, पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने और आरोपितों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में जुटी है। जल्द ही मामले का राजफाश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस घटना का संबंध नवंबर 2024 में ग्राम मुजगहन में हुई एक हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। उस समय दीपांशु साहू और उसके मित्र विकास कुमार साहू का गांव के ही अमितपुरी गोस्वामी से घूरकर देखने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दीपांशु और उसके साथी ने कथित तौर पर अमितपुरी गोस्वामी की हत्या कर दी थी और शव को गांव के आबादीपारा स्थित बायपास के पास नए तालाब में फेंक दिया था। अगले दिन ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरता देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। मृतक के पिता महेंद्रपुरी गोस्वामी की रिपोर्ट पर अर्जुनी पुलिस ने जांच करते हुए मामले का खुलासा किया था और हत्या के आरोप में दीपांशु सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि दीपांशु जमानत पर जेल से बाहर था। अब ताजा चाकूबाजी की घटना के बाद ग्रामीणों ने पुरानी हत्या से जुड़ी रंजिश की आशंका जताई है। हालांकि, घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है और इसमें कौन शामिल है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764721 Articles

Share this story