सोनाखान में शहादत दिवस का गरिमामय आयोजन 10 दिसंबर को

WhatsApp Channel Join Now


बलौदाबाजार, 29 नवम्बर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 दिसंबर को वीरभूमि सोनाखान में शहादत दिवस का गरिमामय आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि, इस वर्ष भी सोनाखान में शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने आयोजन को भव्य एवं गरिमामय बनाने तथा आमजन के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सड़कों के पैच रिपेयर, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, सामाजिकजनों के लिए विश्राम एवं भोजन व्यवस्था, मंच निर्माण सहित अन्य आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने कहा।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि, 8 एवं 9 दिसंबर को मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। शहादत दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके लिए पृथक मंच की आवश्यकता होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785118 Articles

Share this story