दिव्यांग को आवेदन के बाद मिली ट्राईसाइकिल

WhatsApp Channel Join Now
दिव्यांग को आवेदन के बाद मिली ट्राईसाइकिल


बलरामपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम तुर्रीडीह निवासी दिव्यांग अशोक सिंह के लिए आज बुधवार का दिन राहत लेकर आया। चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्होंने ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन किया और आवेदन पर उसी दिन कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा दी गई।

अशोक सिंह 70 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। चलने में परेशानी के कारण उन्हें रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी दिक्कत होती थी। इसी परेशानी को देखते हुए उन्होंने आज ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन दिया था।

आवेदन की जानकारी कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के संज्ञान में आते ही समाज कल्याण विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। इसके बाद अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया ने उसी दिन अशोक सिंह को ट्राईसाइकिल प्रदान की।

ट्राईसाइकिल मिलने के बाद अशोक सिंह के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। ट्राईसाइकिल मिलने से अब उन्हें रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में काफी सुविधा होगी और वे पहले की तुलना में अधिक आसानी से अपने जरूरी कार्य कर सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story