सीताराम शिवालय में पांच जून से भागवत कथा का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
सीताराम शिवालय में पांच जून से भागवत कथा का आयोजन


जगदलपुर, 12 मई (हि.स.)। जिले में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर राधे-राधे परिवार के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह सात दिवसीय कथा कार्यक्रम 5 से 11 जून तक जगदलपुर स्थित सीताराम शिवालय में संपन्न होगा । इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास पंकज महाराज द्वारा संगीतमय भागवत कथा का श्रवण भक्तों को कराया जाएगा। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कार्यक्रम में परीक्षित जन्म, शुकदेव आगमन, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, अजामिल कथा, प्रह्लाद चरित्र एवं गजेंद्र मोक्ष जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन होगा। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह समेत सुदामा चरित्र की कथा सुनाई जाएगी। समापन 11 जून को कथा विश्राम के साथ किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story