धमतरी में सिन्हा समाज के नवीन भवन का भूमि पूजन संपन्न, 30 लाख की लागत से होगा निर्माण

WhatsApp Channel Join Now
धमतरी में सिन्हा समाज के नवीन भवन का भूमि पूजन संपन्न, 30 लाख की लागत से होगा निर्माण


धमतरी, 01 मई (हि.स.)। शहर में सिन्हा समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नवीन समाज भवन का भूमि पूजन 1 मई शुक्रवार को विधिवत संपन्न हुआ। लगभग 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह भवन समाज के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश रामू रोहरा, महापौर नगर पालिका निगम धमतरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार सिन्हा, मंडलेश्वर कलार समाज धमतरी ने की। विशिष्ट अतिथियों में कौशल्या देवांगन, सभापति नगर पालिका निगम धमतरी, विजय मोटवानी एमआईसी प्रभारी, पार्षद संतोष सोनकर, मेघराज ठाकुर, आशा लोधी, विभा चन्द्राकर, चंद्रहास सिन्हा जिला अध्यक्ष कलार समाज, रामसेवक सिन्हा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि समाज भवन के निर्माण से सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और समाज के लोगों को एक सशक्त मंच प्राप्त होगा। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि नगर निगम द्वारा हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

अध्यक्षता कर रहे संतोष कुमार सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिन्हा समाज लगातार समाज विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और यह भवन उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में कलार समाज के संजु कामता सिन्हा (प्रांतीय कोषाध्यक्ष महिला मंच), हितेश्वरी सिन्हा (महिला प्रमुख), प्रियंका सिन्हा (महिला मोर्चा मंत्री भाजपा), श्रीराम जी सिन्हा (संरक्षक), हेमशंकर सिन्हा (कोषाध्यक्ष), नारायण सिन्हा, दयाराम सिन्हा, भुवन लाल सिन्हा, ज्ञानचंद सिन्हा, विकास सिन्हा, राम किशुन सिन्हा, हरिनाथ सिन्हा, परशादी राम सिन्हा, देवराम, गजेन्द्र लतखोर सिन्हा, भागवत सिन्हा, दानेश्वर सिन्हा, गोविंद सिन्हा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजसेवक निखिल सिन्हा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन यशवंत सिन्हा, सचिव धमतरी मंडल कलार समाज ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story