सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया एनएसयूआई का स्थापना दिवस

WhatsApp Channel Join Now
सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया एनएसयूआई का स्थापना दिवस


सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया एनएसयूआई का स्थापना दिवस


सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया एनएसयूआई का स्थापना दिवस


धमतरी, 09 अप्रैल (हि.स.)।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 56वें स्थापना दिवस पर आज गुरुवार काे जिले में सेवा और जनहित के विविध कार्यक्रमों की प्रभावी झलक देखने को मिली। जिला एनएसयूआई ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों—धमतरी, कुरुद और सिहावा (नगरी)—में अलग-अलग जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में धमतरी जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर का उद्देश्य नए युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करना और समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा। इस मौके पर शुभम साहू, जय श्रीवास्तव, नमन बंजारे, रोशन वन्दे, फैज़ान रज़ा, नोमेश सिन्हा, तेजप्रकाश साहू, सुनील सिन्हा, तामेश्वर भोयर, प्रीतम नेताम, तेजेश्वर देवांगन, मोनिशा नेताम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुरुद विधानसभा क्षेत्र में 56 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस पहल के माध्यम से हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में लोकेश साहू, यश चंद्राकर, सौरभ पाल, जागेन्द्र साहू, नवीन साहू और होमेन्द्र साहू सहित कॉलेज के छात्र शामिल हुए। वहीं सिहावा (नगरी) क्षेत्र में शिक्षा संकल्प अभियान के तहत 15-20 जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का निर्णय लिया गया। इस पहल ने यह संदेश दिया कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगा। इस दौरान अरविन्द यादव, चैतन्य साहू, व्यंकट देवांगन, लकेश्वर साहू, भावेश चंदनिया, विवेक बंजारे और चंद्रकांत बनर्जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि एनएसयूआई केवल छात्र राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और जनहित के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। संगठन आगे भी छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story