नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा

WhatsApp Channel Join Now
नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा


नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा


नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा


साव ने धमधा में सात करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर, 06 मई (हि.स.)। लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग जिले के धमधा नगर पंचायत पहुंचे उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने बुधवार काे धमधा नगर पंचायत के नगर पालिका में उन्नयन की घोषणा की।

धमधावासी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। नगर पालिका के रूप में उन्नयन के बाद शहर को विकास कार्यों के लिए और ज्यादा मिलेगी तथा विकास कार्यों में तेजी आएगी। लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण करने वाली उप मुख्यमंत्री साव की इस घोषणा से धमधा के सुव्यवस्थित विकास तथा जनसुविधाएं विकसित करने के कामों को और अधिक गति मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री साव ने अपने धमधा प्रवास के दौरान करीब सात करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें चार करोड़ 60 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण और दाे करोड़ 39 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने शहर के विकास के लिए दाे करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। साव ने बताया कि विगत दो वर्षों में धमधा नगर पंचायत के विकास के लिए 13 करोड़ रुपये दिए गए हैं। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के विकास के लिए सक्रियता और गंभीरता से काम किए जा रहे हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग के सांसद विजय बघेल, विधायकगण डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ईश्वर साहू और ललित चन्द्राकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, धमधा नगर पंचायत की अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, उपाध्यक्ष ब्रिजेन्द्र दानी, जनपद पंचायत के अध्यक्ष लिमन साहू और पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू सहित सुरेन्द्र कौशिक, जितेन्द्र वर्मा, प्रीतपाल बेलचंदन, पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story