विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से समय पर पूरा किया जाए: विजय मोटवानी

WhatsApp Channel Join Now
विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से समय पर पूरा किया जाए: विजय मोटवानी


धमतरी, 11 अगस्त (हि.स.)। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी ने पार्षदों एवं एल्डरमेन की टीम के साथ मंगलवार को विभिन्न वार्डों का संयुक्त निरीक्षण किया।

इस दौरान निर्माणाधीन सड़कों, नालियों सहित नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विजय मोटवानी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से शहर सर्वांगीण विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है और सबका साथ, सबका विकास की भावना लगातार मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में राजधानी से लेकर धमतरी तक विभिन्न स्तरों पर स्वीकृत कराए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए निगम की टीम लगातार सक्रियता से कार्य कर रही है।

जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर ने कहा कि शहर के विकास को नई दिशा देने में टीम भावना महत्वपूर्ण है। निगम के सभी जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे तो बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और बेहतर ढंग से किया जा सकेगा।

खाद्य विभाग के अध्यक्ष पिंटू यादव ने कहा कि बरसात के बाद निर्माण कार्यों को त्वरित गति से आगे बढ़ाया जाएगा और सभी पार्षद सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धमतरी शहर को विकास की नई पहचान दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों की टीम पूरी सक्रियता से कार्य करेगी।

निरीक्षण के दौरान विजय मोटवानी के नेतृत्व में जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर, खाद्य विभाग अध्यक्ष पिंटू यादव, पार्षद कुलेश सोनी, हेमंत बंजारे तथा एल्डरमेन रितिक यादव, प्राची सोनी और दिलीप पटेल शामिल रहे। टीम ने विंध्यवासिनी वार्ड, घासीदास वार्ड, साल्हेवार पारा वार्ड एवं बनियापारा वार्ड का दौरा कर निर्माणाधीन सड़क एवं नाली कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही आगामी समय में स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रस्तावित विकास कार्यों की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए निगम की टीम मिलकर लगातार प्रयास करती रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story