उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जर्सी लॉन्च करेंगे

WhatsApp Channel Join Now
उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जर्सी लॉन्च करेंगे


उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जर्सी लॉन्च करेंगे


रायपुर 12 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को लेकर आज साेमवार काे राजधानी रायपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव हॉकी लीग की जर्सी लॉन्च करेंगे। इस दौरान लीग में शामिल टीमों और उनके खिलाड़ियों से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी।

आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के अंबेसडर के नामों की घोषणा किए जाने की भी संभावना है। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग (डीएसवाईएम) के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आयोजन दोपहर 3:30 बजे रायपुर के एक निजी होटल में होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में लीग की भूमिका को लेकर भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आयोजन से प्रदेश में हॉकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story