उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर के शिल्पकारों से खरीदे मिट्टी के दीये और कलश

WhatsApp Channel Join Now
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर के शिल्पकारों से खरीदे मिट्टी के दीये और कलश


कांकेर, 06 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली पर्व धनतेरस के अवसर पर उत्तर बस्तर कांकेर में स्थानीय शिल्पकारों से मिट्टी के दीये और कलश की खरीदी कर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस पहल के जरिए उन्होंने स्थानीय कारीगरों के हुनर, मेहनत और परंपरागत शिल्पकला को सम्मान देने की अपील की।

उप मुख्यमंत्री साव ने शुक्रवार काे कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाना शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक कदम है। इससे कारीगरों की मेहनत को उचित सम्मान मिलता है, और उनके परिवारों की आजीविका को भी सहारा मिलता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल आह्वान का उल्लेख करते हुए प्रदेशवासियों से इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की ।

उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों से मिट्टी के दीये और अन्य उत्पाद खरीदकर उनके जीवन में भी खुशियों की रोशनी लाई जा सकती है। अरुण साव ने कहा कि इस दीपावली बस्तर के स्थानीय शिल्पकारों के बनाए दीये उनके घर में भी रोशनी फैलाएंगे। उन्होंने लोगों से त्योहार की खुशियों में स्थानीय कारीगरों को सहभागी बनाने का आग्रह किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773293 Articles

Share this story