संभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु तीन अगस्त से शुरू होंगी विभागीय परीक्षाएं

WhatsApp Channel Join Now
संभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु तीन अगस्त से शुरू होंगी विभागीय परीक्षाएं

संभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु तीन अगस्त से शुरू होंगी विभागीय परीक्षाएं

जगदलपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। राज्य शासन द्वारा आगामी माह अगस्त 2026 की विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने बताया कि संभाग के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु उक्त विभागीय परीक्षाएं 03 अगस्त से 10 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। विगत वर्षों की तरह इस बार भी इस परीक्षा के लिए शासकीय दन्तेश्वरी कन्या महाविद्यालय जगदलपुर को परीक्षा केंद्र नामांकित किया गया है। संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य को परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story