जनदर्शन में गूंजी शिक्षा, आवास, मुआवजा और मजदूरी भुगतान की मांग

WhatsApp Channel Join Now
जनदर्शन में गूंजी शिक्षा, आवास, मुआवजा और मजदूरी भुगतान की मांग


धमतरी, 28 जुलाई (हि.स.)। साप्ताहिक जनदर्शन में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के सामने रखीं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर तय समय-सीमा में पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जनदर्शन में भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, मजदूरी भुगतान, शिक्षा, अतिक्रमण और राजस्व मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। भाठागांव के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष विजेन्द्र कुमार ने विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षकों की मांग की, जबकि सांकरा की अमरिका साहू ने स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता और शकुन ध्रुव ने विद्युत करंट से पति की मृत्यु के बाद मुआवजा दिलाने का आग्रह किया। नगर निगम के श्रमिकों ने भी लंबित पारिश्रमिक भुगतान का मुद्दा उठाया। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story