शराब पीने मां से पैसे की मांग व मारपीट, आरोपित युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
शराब पीने मां से पैसे की मांग व मारपीट, आरोपित युवक गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा, 12 मई (हि. स.)। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगकर मारपीट और गाली-गलौज करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोप‍ित ने पैसे नहीं मिलने पर अपनी मां के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा निवासी मीना बाई बांधेकर ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 मई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे उसका बेटा अमन बांधेकर शराब पीकर घर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मां द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोप‍ित गुस्से में आ गया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप‍ित ने जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत मिलने के बाद थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत धारा 119(1) और 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोप‍ित के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर आज मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोप‍ित की पहचान अमन बांधेकर (20 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 13, पुराना थाना के पास अकलतरा के रूप में हुई है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा सहित अकलतरा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story