समूह की महिलाओं से रुपये की मांग, एसपी से शिकायत

WhatsApp Channel Join Now
समूह की महिलाओं से रुपये की मांग, एसपी से शिकायत


धमतरी, 02 सितंबर (हि.स.)।शहर एवं गांवों के विभिन्न वार्डाें में संचालित राशन दुकानों में पहुंचकर समूह की महिलाओं से गाली-गलौज, मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने और अवैध ढंग से रुपये की मांग करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ समूह की महिलाओं ने दो सितंबर को एसपी से शिकायत कर जांच कार्रवाई की मांग की है।

जय शीतला मैय्या महिला स्व-सहायता समूह ग्राम रूद्री और प्रीति महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं गणेशी धु्रव, परमेश्वरी साहू, कौशिल्या साहू, भुनेश्वरी, चेमन साहू, टेमीन, सरिता साहू, भुनेश्वरी आदि महिलाएं एक सितंबर को एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी भावना पांडेय से मिलकर महिलाओं ने ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाते हुए बताया है कि कुछ लोग स्वयं को पत्रकार बताकर अवैध ढंग से रुपये की मांग करते हैं, जो वास्तव में पत्रकार नहीं है। फर्जी ढंग से लोगों को डरा-धमकाकर रुपये की मांग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

महिलाओं ने एसपी को बताया कि ये सिर्फ राशन दुकान चलाने वाली समूह की महिलाओं को ही नहीं बल्कि जगह-जगह रुपये की मांग करते हैं। वहीं इन लोगों के द्वारा समूह की महिलाओं को जाति सूचक गाली-गलौज, धमकी और मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया है, जो उचित नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन जांच कर सख्त कार्रवाई करें। एसपी भावना पांडेय ने इन महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story