समय पर वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियां बढ़ीं

WhatsApp Channel Join Now
समय पर वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियां बढ़ीं


धमतरी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। नगर पालिक निगम धमतरी के अधिकारी-कर्मचारियों के लंबित वेतन का दीपावली से पहले भुगतान करने की मांग को लेकर नवयुक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ ने मंगलवार को निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांग की है कि दीपावली पर्व को देखते हुए निगम के समस्त कर्मचारियों का बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए, ताकि वे आर्थिक परेशानियों से मुक्त होकर परिवार के साथ त्योहार मना सकें।

संघ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नवंबर 2026 में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों, घरेलू जरूरतों और अन्य खर्चों के लिए समय पर वेतन मिलना आवश्यक है। वेतन लंबित रहने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो रही है। संघ के अध्यक्ष मंगलुराम निर्मलकर ने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई कर्मचारी उधार लेकर अपने घर का खर्च चलाने को मजबूर हैं। वहीं, जिन कर्मचारियों को बैंक ऋण की मासिक किस्त चुकानी होती है, उन्हें वेतन में देरी के कारण अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है।

निर्धारित समय पर किस्त जमा नहीं होने से ब्याज और अन्य वित्तीय बोझ बढ़ने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ऐसी परिस्थितियों से बचाने के लिए लंबित वेतन का भुगतान समय पर कराया जाना चाहिए। त्योहार के अवसर पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों की खुशियां प्रभावित होती हैं। संघ ने आयुक्त से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने और दीपावली से पहले सभी संबंधित कर्मचारियों का लंबित वेतन जारी कराने का आग्रह किया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। संघ का कहना है कि समय पर वेतन भुगतान से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे बिना अतिरिक्त कर्ज लिए अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में संरक्षक पीसी सार्वा, सलाहकार महेन्द्र सिंह जगत, कार्यवाहक अध्यक्ष रोशन लोंढे, संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, कमलेश ठाकुर, प्रमेश प्रदरिया, नितिन बनवासी, तरुण गजेन्द्र, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शेर खान, सचिव कमल सिन्हा, सह सचिव लोमश देवांगन, संगठन मंत्री सुनील सालुंके सहित नमिता नागवंशी, नोरज देवांगन, मनोज देवांगन, कमल नारायण देवांगन, नरेन्द्र साहू, विकास ग्वाल, सामर्थ रणसिंह, राजेन्द्र यादव, इशहाक, पुरुषोत्तम प्रजापति, दीपक पाण्डेय, हेमंत यादव, गिरधर साहू, चैतन्य चंदेल, धर्मेश शिंदे, मुन्ना लाल शेन्द्रे, आलोक तिवारी, सत्यममूर्ति नाहेम, पंचराम सिन्हा, पुष्पा ठाकुर, लता चौबे, खिलावन रजक, निलेश कोर्राम, कंचन किरण, सरिता सोना, भगवती यादव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। संघ ने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों की समस्या का शीघ्र समाधान कर दीपावली से पहले लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767887 Articles

Share this story