जांजगीर-चांपा में नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी गई अहम जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर-चांपा में नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी गई अहम जानकारी


जांजगीर-चांपा, 03 मई (हि. स.)। जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राछाभांटा में आज रविवार को नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया और अवैध शराब के खिलाफ सशक्त संदेश दिया गया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे सामाजिक और आर्थिक समस्याएं भी बढ़ती हैं।

साथ ही साइबर जागरूकता पर विशेष जोर देते हुए पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। ग्रामीणों को अंजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी के साथ ओटीपी साझा न करने और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए प्रकार के फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और जागरूक बनाना है, ताकि वे नशे और साइबर अपराधों से दूर रह सकें।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार और अन्य सामाजिक अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story