धमतरी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष चुने गए दयाराम अग्रवाल

WhatsApp Channel Join Now
धमतरी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष चुने गए दयाराम अग्रवाल


धमतरी, 23 जुलाई (हि.स.)। श्री अग्रवाल समाज धमतरी के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में दयाराम अग्रवाल ने 147 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। अग्रसेन भवन में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दी गईं।

अध्यक्ष पद के लिए दयाराम अग्रवाल और प्रदीप अग्रवाल आमने-सामने थे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अग्रसेन भवन में हुआ। समाज के कुल 829 मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्र पर दिनभर समाज के सदस्य, दोनों प्रत्याशी और उनके समर्थक मौजूद रहे। मतदाताओं ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई और शाम लगभग पांच बजे परिणाम घोषित किया गया।

चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पीजी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर चौबे, सीए सुरेश गोयल, शरद अग्रवाल और सलज अग्रवाल को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। उनकी देखरेख में संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य रतनलाल अग्रवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, मदन गोयल, जुगल किशोर अग्रवाल, रमेश लाठ, नवल अग्रवाल, नानकचंद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल तथा अनिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मतगणना में दयाराम अग्रवाल को 347 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रदीप अग्रवाल को 200 मत मिले। इस प्रकार दयाराम अग्रवाल ने 147 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अग्रवाल समाज के नए अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि दयाराम अग्रवाल के नेतृत्व में समाज की एकता और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। चुनाव संपन्न होने के बाद शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story