श्रम विभाग की नौनिहाल सशक्तीकरण योजना से बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

WhatsApp Channel Join Now
श्रम विभाग की नौनिहाल सशक्तीकरण योजना से बेटी की पढ़ाई को मिला संबल


कोरबा 17 अक्टूबर (हि. स.)। शहर के रिस्दी वार्ड में रहने वाली श्रीमती सरस्वती कंवर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। उनकी बेटी पढ़ाई कर रही है। परिवार की सीमित आय के बीच बेटी की शिक्षा जारी रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। इसी दौरान उन्हें श्रम विभाग की नौनिहाल सशक्तीकरण योजना की जानकारी मिली।

योजना के तहत आवेदन करते समय सरस्वती कंवर ने अपनी बेटी की पढ़ाई के बारे में जानकारी दी। आवेदन स्वीकृत होने पर उन्हें 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिली। इस सहयोग से बेटी की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली और परिवार को आर्थिक संबल मिला।

सरस्वती कंवर ने कहा कि यह योजना उपयोगी और लाभदायक है। इससे उनकी बेटी की पढ़ाई की राह आसान हुई है। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story