बलरामपुर : डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों के उपयोग की सलाह

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 23 जुलाई (हि.स.)।खरीफ सीजन में किसानों को फसलों के संतुलित पोषण के लिए आज गुरुवार कृषि विभाग ने डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि यदि किसी क्षेत्र में डीएपी की उपलब्धता प्रभावित होती है, तब भी किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कृषि विभाग के अनुसार, डीएपी के स्थान पर एनपीके 20:20:0:13, एनपीके 12:32:16, एनपीके 10:26:26, सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) और ट्रिपल सुपर फॉस्फेट (टीएसपी) का उपयोग किया जा सकता है। इनमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश और सल्फर जैसे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो फसलों की बेहतर वृद्धि और अधिक उत्पादन में सहायक हैं।

विभाग ने बताया कि एसएसपी या टीएसपी का उपयोग करने पर फसल की अनुशंसित नाइट्रोजन आवश्यकता यूरिया के माध्यम से पूरी करनी चाहिए। इससे फसलों को संतुलित पोषण मिलेगा और उत्पादन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे किसी एक उर्वरक पर निर्भर रहने के बजाय मृदा परीक्षण और कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार संतुलित उर्वरकों का उपयोग करें। इससे उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story