चक्रवाती तूफान: जिले के स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

WhatsApp Channel Join Now
चक्रवाती तूफान: जिले के स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद


धमतरी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और आगामी दिनों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए धमतरी जिले में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, गुरुवार को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थान तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रतिकूल मौसम के कारण बच्चों और विद्यार्थियों को घर से बाहर निकलने तथा आवागमन के दौरान संभावित कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को जारी आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768576 Articles

Share this story