चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ : रायपुर के स्कूल-कॉलेजों में आज अवकाश

WhatsApp Channel Join Now
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ : रायपुर के स्कूल-कॉलेजों में आज अवकाश


रायपुर 29 अक्टूबर (हि.स.)। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज गुरुवार काे एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में बुधवार की देर शाम आदेश जारी किया है।

प्रशासन के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से जिले में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवागमन के दौरान संभावित जोखिमों को कम करने के उद्देश्य से यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

जिला प्रशासन ने मौसम की संभावित गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को राहत देने के लिए यह निर्णय लिया है। चक्रवात के प्रभाव से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। हालांकि, मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768604 Articles

Share this story