चांदमारी स्कूल की छात्राओं की राह हुई आसान, साइकिल की मिली सौगात

WhatsApp Channel Join Now
चांदमारी स्कूल की छात्राओं की राह हुई आसान, साइकिल की मिली सौगात


रायगढ़ , 07 जुलाई (हि.स.)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी में आज विद्यालय प्रबंधन और विकास समिति के अध्यक्ष शोभा शर्मा, एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, पूर्व पार्षद श्रवण सिदार, अधिवक्ता गुलाम रहमान, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मेहरूनिशा एवं अतिथियों की उपस्थिति में शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल वितरण के अंतर्गत कक्षा नवमीं के नवप्रवेशी पात्र छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने -जाने में सुविधा देना एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मनीषा त्रिपाठी (प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला) ने कहा कि राज्य शासन की यह योजना छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने, विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पार्षद अमित शर्मा ने रोजगारोन्मुखी शिक्षा के बारे में बताते हुए छात्राओं को उनके भविष्य निर्माण हेतु यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। अंत में प्राचार्य भरत लाल नामदेव ने आभार व्यक्त किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Share this story