युवाओं को साइबर सुरक्षा और करियर काउंसिलिंग की मिलेगी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now

कोरबा, 17 अक्टूबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं को विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं को साइबर सुरक्षा और करियर काउंसिलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

यह कार्यक्रम 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार, आईटीआई रामपुर, कोरबा में आयोजित होगा। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर की उपस्थिति रहेगी।

युवा आयोग एवं जिला प्रशासन, कोरबा ने युवाओं और नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762612 Articles

Share this story