सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय

WhatsApp Channel Join Now
सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय


सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय


जांजगीर चांपा, 3 सितम्बर (हि. स.)। सरस्वती शिशु मंदिर में वेल विशर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज गुरुवार काे साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच और ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

भास्कर शर्मा ने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी से भी ओटीपी साझा नहीं करने और अज्ञात कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने मोबाइल के अनावश्यक और अत्यधिक उपयोग से बचने की बात कही। साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष आविनाश सिंह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर लक्ष्य निर्धारित करने और उसकी तैयारी अभी से शुरू करने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी मोहन सिंह कश्यप ने नशे से दूर रहने तथा योग और ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने किया, जबकि विद्यालय की प्राचार्या बबिता वर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर साइबर थाना से रोहित कहरा एवं प्रदीप दुबे, फाउंडेशन के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story