सीएसईबी शिकायत पर चेक मीटर लगा रही, चेक मीटर व स्मार्ट मीटर की रीडिंग में कोई अंतर नहीं मिला

WhatsApp Channel Join Now
सीएसईबी शिकायत पर चेक मीटर लगा रही, चेक मीटर व स्मार्ट मीटर की रीडिंग में कोई अंतर नहीं मिला


जगदलपुर, 05 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर बनी शंका को दूर करने के लिए विद्युत विभाग ने जगदलपुर में शिकायत करने वाले 118 घरों में चेक मीटर लगाकर बिजली खपत की रीडिंग निकाल रही है, जिसमें 45 घरों का रिजल्ट सामने आया है, चेक मीटर लगवाने के 10-10 दिन बाद दोनों ही मीटरों का रीडिंग निकाला गया, जिसमें कोई भी अंतर नहीं पाया गया है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने हाफ योजना, स्मार्ट मीटर को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रही है। ब्लॉक स्तर से शुरू होकर यह आंदोलन करीब 2 महीने के मुख्यमंत्री निवास के घेराव तक पहुंचेगी। जिसको लेकर बिजली विभाग जिन भी उपभोक्ताओं को बिजली बिल से संबंधित शंका होती है, वहां चेक मीटर लगाया जा रहा है, और उन्हें जानकारी दी जा रही है। बिजली विभाग भी इस तरह का प्रयोग कर उपभोक्ताओं काे संतुष्ट करने में लगी हुई है।

सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता नंदराम भगत ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी हुई है। जिसको लेकर सीएसईबी ने स्मार्ट मीटर के पैरेलल कनेक्शन में चेक मीटर लगवाया। चेक मीटर लगवाने के 10-10 दिन बाद दोनों ही मीटरों का रीडिंग निकाला गया, जिसमें कोई भी अंतर नहीं पाया गया है। दोनों मीटर की रीडिंग निकालने के बाद उपभोक्ताओं को उसकी पूरी जानकारी भी दी गई। ऐसा प्रयोग करीब 45 घरों में किया गया। वहीं वर्तमान में 118 घरों में चेक मीटर लगाया गया है। जिन भी उपभोक्ताओं को बिजली बिल से संबंधित शंका होती है, वहां चेक मीटर लगाया जा रहा है और उन्हें जानकारी दी जा रही है। जानकारी मिलने के बाद उपभोक्ता भी सन्तुष्ट हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story