मवेशी से टकराई माेटरसाइकिल सीआरपीएफ जवान की हुई मौत, एक घायल

WhatsApp Channel Join Now
मवेशी से टकराई माेटरसाइकिल सीआरपीएफ जवान की हुई मौत, एक घायल


कांकेर, 27 सितंबर (हि.स.)। जिले में नेशनल हाईवे 30 पर आज मचान्दुर के पास एक माेटरसाइकिल सड़क पर खड़े मवेशी से टकरा गई। हादसे में माेटरसाइकिल सवार एक सीआरपीएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक माेटरसाइकिल से रविवार शाम काे धमतरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मचान्दुर के पास बाइक सड़क पर खड़े मवेशी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सीआरपीएफ जवान बलौदाबाजार जिले के निपानिया गांव का रहने वाला था।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक को चारामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर चारामा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे-30 पर सड़क पर घूमते मवेशियों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक मवेशी आने से दुर्घटनाएं होती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story