आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू हुआ जिलाबदर

WhatsApp Channel Join Now
आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू हुआ जिलाबदर


धमतरी, 24 मार्च (हि.स.)।शहर के आदतन बदमाश हटकेशर वार्ड निवासी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू 27 वर्ष को जिलाबदर किया गया है। उसे एक वर्ष तक छह जिलों से निष्कासित किया गया है। अब तक वर्ष 2025 में 10 बदमाशों को जिला बदर किया जा चुका है।

जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुंडा एवं आदतन बदमाशों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धमतरी ने पुलिस अधीक्षक धमतरी की अनुशंसा पर आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है।

आरोपित को जिला धमतरी सहित रायपुर, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, दुर्ग एवं कोंडागांव जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। आरोपित थाना सिटी कोतवाली धमतरी में वर्ष 2018 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इसके विरुद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी, लूट, डकैती, अवैध कब्जा, हथियार के बल पर भय उत्पन्न करना एवं मोटरव्हीकल एक्ट के उल्लंघन जैसे गंभीर अपराध दर्ज है। आरोपित द्वारा क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का माहौल निर्मित किया जा रहा था तथा युवाओं को नशे की ओर दुष्प्रेरित कर सामाजिक व्यवस्था को भी प्रभावित किया जा रहा था, जिससे आम जनता में दहशत व्याप्त थी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story