सहयोग केंद्र में मंत्री राजेश अग्रवाल ने 125 से अधिक कार्यकर्ताओं से किया संवाद

WhatsApp Channel Join Now
सहयोग केंद्र में मंत्री राजेश अग्रवाल ने 125 से अधिक कार्यकर्ताओं से किया संवाद


रायपुर 22 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय 'कुशाभाऊ ठाकरे परिसर' स्थित 'सहयोग केन्द्र' में पहुँचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना।

राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से 125 से अधिक कार्यकर्ता अपनी बात लेकर पहुंचे थे। मंत्री अग्रवाल ने बेहद संवेदनशीलता के साथ एक-एक कर सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय और सहयोग केन्द्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने उपस्थित रहे। 23 जून को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहेंगे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story