राइस मिल के स्टॉक सत्यापन में मिला 885 कट्टा अतिरिक्त धान, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
राइस मिल के स्टॉक सत्यापन में मिला 885 कट्टा अतिरिक्त धान, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई


धमतरी, 17 नवंबर (हि.स.)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान के अवैध भंडारण और अनियमितताओं

पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार राइस मिलों एवं

धान भंडारण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं।

इसी कड़ी में 17 नवंबर को नायब

तहसीलदार कुरुद, खाद्य निरीक्षक और मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने ग्राम

भुसरेंगा स्थित भंशाली राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान मिल परिसर

में उपलब्ध धान के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान करने पर दर्ज मात्रा से 885

कट्टा धान अतिरिक्त पाया गया। स्टॉक में मिली इस अनियमितता पर मंडी

अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। टीम ने पंचनामा

तैयार कर धान की जब्ती की कार्रवाई पूरी की और जब्त धान को नियमानुसार मिल

संचालक की सुपुर्दगी में दिया।

जिले में धान के अवैध भंडारण, अनियमित

क्रय-विक्रय और स्टॉक में अंतर जैसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए राजस्व,

खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें लगातार जांच कर रही हैं। प्रशासन

ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और

मंडी अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं

कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778840 Articles

Share this story