निरंतर अपने भीतर कौशल का समावेश करते जाएं और सफलता की राह पर अग्रसर रहें, यही छात्रधर्म है : डाॅ प्रशांत

WhatsApp Channel Join Now
निरंतर अपने भीतर कौशल का समावेश करते जाएं और सफलता की राह पर अग्रसर रहें, यही छात्रधर्म है : डाॅ प्रशांत


कोरबा, 19 नवंबर (हि. स.)। कमला नेहरू महाविद्यालय में गुरुवार को एनसीसी शिविरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोरबा व छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि, एक छात्र की भूमिका में आपको हर कदम पर कुछ नया सीखने को मिलेगा। अब यह आपका भी कर्तव्य है कि आप खुद के भीतर कौशल का समावेश करते जाएं और सफलता की राह पर निरंतर अग्रसर रहें, यही छात्रधर्म है। क्योंकि आपकी सफलता में ही आपके परिवार, महाविद्यालय और शिक्षकों की सफलता सुनिश्चित होती है।

छत्तीसगढ़ बटालियन कोरबा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सैंथिल कुमार एस के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने कैडेट्स को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इनमें होनहार छात्र एवं सीनियर अंडर ऑफिसर राहुल विश्वकर्मा को अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने हेतु प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही कम्बाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैम्प (सीएटीसी) में सम्मिलित होने पर सार्जेंट अवनी देवनागन, कैडेट विकास कुमार आर्मो व अन्य कैडेट्स को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट अनीता यादव व बटालियन से आए हवलदार पप्पू चेतिया उपस्थित रहे और कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। हवलदार पप्पू चेतिया ने आशा व्यक्त की, कि सम्मानित हुए कैडेट्स की प्रेरणा से आगामी शिविरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अन्य कैडेट्स भी कोरबा का मान बढ़ाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780025 Articles

Share this story