हंकारा में साहू समाज भवन में शेड निर्माण का भूमिपूजन, सामाजिक एकता पर दिया जोर
धमतरी, 20 सितंबर (हि.स.)। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंकारा में रविवार को साहू समाज भवन परिसर में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
उन्होंने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, पूर्व जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू सहित समाज के पदाधिकारी, ग्रामीण वरिष्ठजन, युवा और मातृशक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजना साहू ने कहा कि समाज भवन सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होता है। शेड निर्माण से समाजजनों को विभिन्न आयोजनों के दौरान सुविधा मिलेगी और भवन का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता, सहभागिता और आपसी सहयोग जरूरी है।
जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू ने कहा कि शेड निर्माण से सामाजिक आयोजनों के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में सरपंच डिगेश्वरी साहू, उपसरपंच अरमान खान, अश्वनी शर्मा, संरक्षक तोपसिंह साहू, अध्यक्ष महेंद्र साहू, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, सचिव मोहनलाल साहू, सह सचिव प्रहलाद साहू, कोषाध्यक्ष मुरली राम साहू, अंकेक्षक दशरथ साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

