लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
Nov 26, 2026, 14:03 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर, 26 नवम्बर (हि. स.)। लोकभवन रायपुर में आज गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया।
संविधान दिवस के अवसर पर लोकभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था।
राज्यपाल की उप सचिव निधि साहू सहित सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

