दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में आरक्षक की मौत
सूरजपुर/रायपुर, 30 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दो माेटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हाे गया, जिसका इलाज के दाैरान मौत हो गई। रामानुजनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई उपरांत शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दलसाय कोराम रामानुजनगर थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात को आरक्षक दलसाय कोराम परशुरामपुर से वारंट तामील कर वापस रामानुजनगर थाने लौट रहा था। इसी दौरान सरईपारा गांव में आरक्षक की मोटरसाइकिल और सामने की ओर से आ रही मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरक्षक दलसाय कोराम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य रामानुजनगर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आरक्षक ने आज रविवार को दम तोड़ दिया है। रामानुजनगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

